GENERAL NEWS

भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँचाने को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, मीडिया समन्वय, आईटी के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को गति देने तथा डिजिटल माध्यमों से जनसंवाद को और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इन माध्यमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, सरकार की योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को तेजी से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया बीकानेर संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने अपने वक्तव्य में कहा कि

“सोशल मीडिया आज जनसंवाद का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। आगामी कार्यक्रमों में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी विभाग की समन्वित भूमिका संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।”

बैठक में जिला महामंत्री कोशल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक चन्द्र गहलोत, मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान हरीश भोजक, दिनेश भटनागर, मोतीलाल, हर्ष, रामकुमार व्यास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में आगामी अभियानों को सफल बनाने हेतु सभी ने समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!