GENERAL NEWS

मानवाधिकार और सामाजिक कल्याण संघ का वार्षिक उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य सम्मानित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 15 मार्च 2026। मानवाधिकार और सामाजिक कल्याण संघ द्वारा रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों, जनजागरूकता और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए समाज सेवा में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संघ की संस्थापक उषा कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट मधुबाला मंगे तथा एडवोकेट लोकेश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी जागरूकता को समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर उषा कंवर ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में एडवोकेट मधुबाला मंगे और एडवोकेट लोकेश शर्मा ने संस्था के सदस्यों को विभिन्न कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कानून की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। वहीं डॉ. अजय शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

वार्षिक उत्सव के दौरान संस्था द्वारा समाज सेवा और मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरती पुरोहित, भगवती स्वामी, चंचल सैन, प्रवीण सिंह नरुका, मनसा रावत, दिव्या पुरोहित, मधुबाला मंगे, डॉ. अजय शर्मा तथा लोकेश शर्मा सहित कई सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवाधिकार और सामाजिक कल्याण संघ समाज में जागरूकता, सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!