विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए करें आवेदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


15 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ऑनलाइन क्वीज
बीकानेर 7 अक्टूबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर 29वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, भारत की उपलब्धियां, नशा मुक्ति, आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फाॅर लोकल जैसे विषय सम्मिलित होंगे। जिले के राजकीय व गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अधिकाधिक विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में चयनित प्रतियोगियों के लिए विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। द्वितीय चरण में चयनित प्रतियोगियों के लिए व्यक्तिगत रूप से विकसित भारत पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें निबंध प्रस्तुति के आधार पर युवा अपने विचार पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। तृतीय चरण में चयनित प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत चैंपियनशिप राष्ट्रीय युवा महोत्सव 10 से 12 जनवरी 2026 में भाग लेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!