आर्मी की इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा प्लास्टिक मुक्त पहल, ‘Hour for Nation’ को सौंपे 60 किलो यूज्ड प्लास्टिक…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 6 फरवरी 2025 — पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बीकानेर मिलिट्री स्टेशन स्थित 267 इंजीनियर रेजिमेंट ने 60 किलोग्राम उपयोग किए गए प्लास्टिक दूध के पैकेट एनजीओ “Hour for Nation” को सौंपे। यह कदम स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की निरंतर मुहिम का हिस्सा है।

इस अवसर पर “Hour for Nation” टीम की ओर से महिला प्रतिनिधि श्रीमती वंदना शर्मा एवं सुश्री कपिला सरस्वत उपस्थित रहीं। उन्होंने सेना के अधिकारियों एवं यूनिट सदस्यों को टीम “Hour for Nation” की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

सैन्य पक्ष की ओर से कार्यक्रम में श्रीमती पूनम जाधव, यूनिट की फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन श्रीमती मेघा शर्मा (प्रथम महिला ) तथा यूनिट की अनेक महिला सदस्यएवं महिला ऑफिसर्स भी उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल में सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रेजिमेंट द्वारा एकत्रित प्लास्टिक कचरे को ‘Hour for Nation’ द्वारा पर्यावरण अनुकूल तरीकों से पुनर्चक्रित करवाया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह पहल भारतीय सेना की हरित सोच का प्रतीक है और समाज में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करती है।

कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं ने आपसी सहयोग से भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर सहमति जताई। यह पहल न केवल स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि सिविल-मिलिट्री सहभागिता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!