सर्व ब्राह्मण निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का प्रायश्चित कर्म सम्पन्न..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 5 फरवरी। सर्व ब्राह्मण समाज के लिए आयोजित निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विधिवत प्रायश्चित कर्म सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में करीब 41 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा एवं आस्था के वातावरण में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन रत्तानी व्यास बगेची, बीकानेर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, विप्रजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रायश्चित कर्म के माध्यम से यज्ञोपवीत संस्कार को शास्त्रोक्त एवं पूर्ण रूप से सम्पन्न करने का उद्देश्य रखा गया।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव पंडित प्रहलाद व्यास एवं डॉ. मदन मोहन पुरोहित (पुराणोपासक) ने बताया कि यह आयोजन समाज में वैदिक संस्कारों के संरक्षण, संस्कारशील पीढ़ी के निर्माण तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की भावना से किया गया। सर्व प्रथम गणेश पूजन, प्रायश्चित स्नान, विष्णु पूजन आदि किया गया।
इस धार्मिक आयोजन का संयोजन भैरव साधक समिति, बीकानेर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समिति के पंडित गौरीशंकर पुरोहित,आशीष ब्यास,बंटी पुरोहित,लालू सूरा, महेश पुरोहित आदि पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, आचार्यों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!