बीकानेर भाजपा देहात पदाधिकारी पहुंचे मंत्री सुरेश रावत के घर, पिता के निधन पर परिवार को दी सांत्वना, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निवास स्थान मुहामी गांव पहुंचकर पिता स्व.सूरज सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा सूरज सिंह रावत अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे वे लंबे समय तक सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और समाजसेवा को अपना कर्तव्य मानते रहे उनकी सादगी और सेवा भावना के कारण वे हर वर्ग के लोगों में आदरणीय थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री दिलीप सिंह, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, महामंत्री ओबीसी मोर्चा सी आर चौधरी साथ रहे।

Categories:
error: Content is protected !!