देशभक्ति के रंगों में रंगा बीकानेर जिला उद्योग संघ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भारत माता के जयकारों से गूज उठा सदन
बीकानेर जिला उद्योग संघ में आज स्वाधीनता दिवस का पर्व खूब जोश व जूनून तथा देशभक्ति स्वर लहरियों के साथ मनाया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिको क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज इस भाग दौड़ भरे जीवन में इंसान किसी भी देश में अपना रोजगार करे लेकिन उसके मन में अपने राष्ट्र के प्रति अपनी भावना सर्वोपरि होनी चाहिए | मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने बताया कि हमें अपने अंदर अपने देश के प्रति भक्ति का भाव केवल आज ही के दिन नहीं जब तक हम जीवित हैं माँ भारती की आन बान शान के लिए जीएं | विशिष्ट अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि आज का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है और हम जिनके कारण आज इस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं उन शहीदों के प्रति सदेव आदर का भाव रखें यही उनको सच्ची श्रद्धांजली होगी | विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संघ अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि हम भारतवासी है और हमें इस पर नाज हैं और भारत की सभ्यता एवं संस्कृति ही हमें दुसरे देशों से अलग बनाती है और आज पूरे विश्व में भारत के अमर शहीदों की गाथाओं का बखान होता रहा है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हम सबको आजादी के महत्त्व को समझना होगा | देश को आजादी दिलाने में हजारों लाखों शहीदों की शहादत का योगदान है न जाने कितने भारतीयों ने खुद को उत्सर्ग कर दिया तब जाकर के कहीं देश को स्वाधीनता नसीब हुई | बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार एम रफीक कादरी व दीपिका खुडिया ने देशभक्ति गीतों से उपस्थित उद्यमियों को भावुक होने पर मजबूर कर दिया और सभी ने पूरे जोश के साथ और भारत माता के नारे लगाने शुरू कर दिए | इस अवसर पर नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, कन्हैयालाल बोथरा, वीरेंद्र किराडू, हरिगोपाल उपाध्याय, अशोक सुराणा, अनन्तवीर जैन, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बाबूलाल सांखला, लूणकरण सेठिया, विमल सिंह चौरड़िया, सुशील बंसल, एडवोकेट राजेश लदरेचा, हरिकिशन गहलोत, पारस डागा, विनोद गोयल, अशोक गहलोत, पी.सी. गोयल, किशनलाल बोथरा, राजकुमार पचीसिया, कमल बोथरा, विजय चांडक, किरण मूंधड़ा, भंवरलाल चांडक, शिवरतन पुरोहित, नत्थूराम प्रजापत, विकास अग्रवाल, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष तापड़िया, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी, दाऊलाल खुडिया, गुरदीप शर्मा, रघुवीर झंवर, विमल चांडक, सुरेश राठी, सत्यनारायण पेडीवाल, कमल राठी, सुरेश चांडक, किशन मूंधड़ा, संजय बाफना, महावीर दफ्तरी, अमित गोयल, विपिन मूंधड़ा, गौरव मूंधड़ा, रामरख जाखड़, अभिमन्यू जाजडा, आर के जाजडा सहित अनेक उद्योग व्यापार व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य उपस्थित हुए | मंच का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक रवीन्द्र हर्ष व ज्योति रंगा ने किया |

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!