बीकानेर जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ बीकानेर की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन अजमेर में दिनांक 26 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बीकानेर जिले की टीमों के चयन हेतु जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 मार्च से 17 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 14 मार्च 2026 सायं 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
बालक वर्ग के लिए संपर्क – रुद्राक्ष गहलोत (7023712958) एवं अभिषेक गहलोत
बालिका वर्ग के लिए संपर्क – श्वेता चौधरी एवं निशा सहारण

खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के ई-मेल
netballassociationbikaner@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया की इस प्रतियोगिता में जिला बीकानेर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों एवं खेल अकादमियों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 अप्रैल 2010 या उसके बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं का आधार कार्ड, मूल कक्षा की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिस कैंप) का भी आयोजन किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!