बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र शिवांशु माथुर ने नागपुर विधान भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। यूजीसी एवं मानव रचना यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने शिवांशु को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रभावी मंच है। कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता शर्मा पारीक ने बताया कि बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद शिवांशु राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे, जहां उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

Categories:
error: Content is protected !!