बीकानेर में चैत्र नवरात्रि पर होगा विराट महोत्सव, 35–45 फीट ऊंचे मंदिर बनेंगे आकर्षण का केंद्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 मार्च से 29 मार्च तक विराट कथा यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि तमिलनाडु स्थित श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम कृष्णगिरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज के सान्निध्य में गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में यह आयोजन होगा।
गुरुभक्त संकेश जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिव्य साधना शिविर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक काशी के विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 9 कुंडीय विराट यज्ञ तथा रात 8 बजे से देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर गणपति, भैरव, शिव-पार्वती, लक्ष्मीनारायण, करणी माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के लगभग 35 से 45 फीट ऊंचे विशाल मंदिर बनाए जाएंगे, जो नवरात्रि के दौरान मुख्य आकर्षण रहेंगे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन प्रसादी तथा रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!