बीकानेर के निलेश प्रजापत का अन्तर्राष्ट्रीय थियेटर प्रतियोगिता में चयन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।नेशनल स्कूल ड्रामा, नई दिल्ली द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बडा अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘‘भारत रंग महोत्सव-2026’’ में बीकानेर के रहने वाले एवं चंडीगढ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ बी.टैक, कम्प्यूटर विज्ञान अंतिम वर्ष के छात्र निलेश प्रजापत का चयन हुआ है। भारत के समस्त विश्वविद्यालयों में एक मात्र चंडीगढ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब की थियेटर टीम वन एक्ट प्ले के तहत ‘‘कालरूपम’’ नाटक की प्रस्तुति इस भारत रंग महोत्सव में दी जायेंगी।
अपने बचपन से पिता राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में खेल अधिकारी के रूप में पदस्थापित डाॅ. शंकर लाल प्रजापत एवं माता श्रीमती तुलसी प्रजापत जो ओलम्पिया हैल्थ की डाॅयरेक्टर है के मार्गदर्शन तैयार निलेश प्रजापत आज बीकानेर के साथ-साथ अपने देश का नाम भी रोशन कर रहा है। निलेश प्रजापत द्वारा ‘कालरूपम’ को अन्तर विश्वविद्यालय थियेटर प्रतियोगिता 2025 में स्वर्ण पदक मिल चुका है। निलेश प्रजापत ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 11 पदक प्राप्त किये है। इस उपलब्धि के अवसर पर निलेश के प्रशंसक डाॅ. सोनू शिवा, राजाराम धारनिया श्री इन्द्र कुमार, श्री सुभाष चंद्र, कमल कान्त शर्मा, श्री बाबू लाल, श्री कुंज बिहारी ओलम्पिया हैल्थ क्लव के सदस्यों सहित भारी संख्या में बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!