आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत भाजपा मंडल कार्यशालाओं का हुआ सफल आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।शहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
कार्यशालाओं में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाने, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यशालाओं में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर हम देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यशालाओं का विवरण –

मुक्ताप्रसाद मंडल — मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, मंडल अध्यक्ष कपिल पारीक, मंडल संयोजक अर्जुन कुमावत
गंगाशहर मंडल — मुख्य वक्ता जिला महामंत्री कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मंडल संयोजक संजय सोनी
जूनागढ़ मंडल — मुख्य वक्ता जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह, मंडल संयोजक संदीप भोजक
नयाशहर मंडल — मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, मंडल संयोजक सुनील जोशी
गोपेश्वर मंडल — मुख्य वक्ता जिला मंत्री विनोद करोल, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, मंडल संयोजक मुकेश सैन
पुरानाशहर मंडल — मुख्य वक्ता जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, मंडल संयोजक संजय शर्मा

मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Categories:
error: Content is protected !!