GENERAL NEWS

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीकानेर भाजपा देहात कार्यशाला का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीकानेर भाजपा देहात कार्यशाला का आयोजन।

भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है– विजेंद्र पूनिया

भाजपा का हर कार्यकर्ता सत्ता का साधक नहीं बल्कि सेवा का साधक है सेवा पखवाड़ा को बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे– श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा को मजबूत करने पर बल दिया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा 2 अक्टूबर तक चलेगा उक्त कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी जिसमें रक्तदान शिविर जिले से मंडल स्तर तक आयोजित होंगे, बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा। विकसित भारत विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन, आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन, दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व स्वदेशी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राम स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से जन सेवा के कार्य कर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है।
श्याम पंचारिया ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता सत्ता का साधक नहीं बल्कि सेवा का साधक है सेवा पखवाड़ा अभियान उसी संस्कार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से चलने वाला यह अभियान अभियान समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज के कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया। आज की कार्यशाला में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, आत्मनिर्भर भारत संयोजक महावीर चारण, खेल महोत्सव जिला संयोजक मांगीलाल विश्नोई, जीएसटी संयोजक महेश झांवर, प्रधान कानाराम गोदारा, जिला महामंत्री कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जसवंत दईया, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराम मेघवाल, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, डॉ पूजा मोहता, श्रवण प्रजापत, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय संयोजक जैना महाराज, अशोक मारू, निशु लांबा, मंडल अध्यक्ष करनाराम, चोरूराम मेघवाल, मुकेश शर्मा, सावन पुरोहित, प्रकाश नाथ, मस्ताना राम, श्रीराम घायल, सुभाष ज्यानी, प्रशांत सियाग, गंगाराम पारीक, मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी, भंवर जांगिड़, जसराज सिंवर, सरोज प्रजापत के साथ मंडल संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!