ज्ञान-विस्तार की दिशा में पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के लिटरेरी फोरम द्वारा आज पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय पुस्तकालय को समृद्ध बनाना तथा विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान और कल्पना की अनोखी शक्ति हैं, जिन्हें साझा करने से समाज का बौद्धिक विकास होता है। सहयोगी आचार्य डॉ. संतोष के. शेखावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की धड़कन है और इसे समृद्ध करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं डॉ. प्रगति सोबती ने कहा कि पुस्तक दान ज्ञान का ऐसा उपहार है, जो पीढ़ियों तक जीवित रहता है।

पुस्तकालयाध्यक्ष श्री उमेश शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किया गया योगदान न केवल पुस्तकालय को सशक्त करेगा, बल्कि आने वाले समय में शोध और अध्ययन को भी समृद्ध बनाएगा।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों अजय सोनी, मोहित देपावत, हिमांशु चारण, सुमन, सुहानी सोनी,श्रुति श्रीमाली, लविका वर्मा, वेदांशा शर्मा, प्रतिष्ठा राजपुरोहित एवं अन्या ने सक्रिय रूप से भाग लेकर पुस्तक दान किया।

Categories:
error: Content is protected !!