ब्रह्मनाद का आयोजन होगा 18 को, मातृ शक्ति ने किया रंगोली का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित होने वाले हिंदू नव वर्ष महोत्सव ब्रह्मनाद संवत् 2083 के तहत स्थानीय धरणीधर मंदिर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम महिला शक्ति द्वारा आयोजित करवाया गया जिसके संयोजक थे आरती आचार्य और राजकुमारी व्यास एवं सह संयोजक संध्या पुरोहित और मीनाक्षी व्यास थे । कार्यक्रम में कुल 9 टीम ने हिस्सा लिया जिन्होंने धर्म और संस्कृति थीम पर रंगोली बनाई । दशावतार थीम पर बनी रंगोली को विजेता चुना गया । रंगोली के निर्णायक विद्या स्वामी और चंद्रकला सोनी थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पृथ्वीराज हर्ष और श्रीमती सुधा हर्ष, और अन्य अतिथि श्री यतींद्र जी और शिखा जी रहे । कार्यक्रम के प्रायोजक एसआईपी वाला श्री राजेश जी पारीक थे । कार्यक्रम का संचालन ज्योति स्वामी ने किया l

नव वर्ष पर आयोजित ब्रह्मनाद कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च को पुष्करणा स्टेडियम में होगा जिसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है । उमाकांत व्यास ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवान विष्णु के दशावतार का आयोजन होगा जिसमें मत्स्य अवतार से कल्कि अवतार का संगीतमय मंचन होगा । ब्रह्मनाद कार्यक्रम के पूरी टीम घर घर जाकर जन मानस तक इस कार्यक्रम का महत्व बताते हुए प्रचार कर रहे है । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् और भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है एवं नव संवत् को किस तरह से संगीतमय, भक्तिमय और संस्कृति से सराबोर हो उत्सव की तरह मनाया जाए ये बताना है । आयोजक टीम ने बीकानेरवासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर सफल बनाए ।

Categories:
error: Content is protected !!