Hour for Nation टीम द्वारा स्वच्छता अभियान संपन्न…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में सामाजिक सेवा के लिए समर्पित Hour for Nation टीम द्वारा आज प्रातः एक ऊर्जावान एवं प्रभावशाली स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान वीर श्री दुर्गादास राठौड़ सर्किल (सादुल क्लब सर्किल) से प्रारम्भ होकर आर्मी गेट तक चलाया गया, जिसमें सड़क एवं सड़क के डिवाइडर की व्यापक सफाई की गई।

इस अभियान की विशेषता यह रही कि सादुल क्लब के सदस्यों ने अत्यंत सक्रिय सहयोग प्रदान किया और बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर टीम का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी सफाई कार्य में भाग लिया। स्थानीय खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों की सहभागिता से अभियान अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

अभियान के दौरान सड़क एवं डिवाइडर पर जमा बड़ी मात्रा में कचरा हटाया गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा भरने के बाद भी पर्याप्त नहीं रही, जिसके कारण शेष कचरे को सड़क किनारे एकत्रित कर नगर निगम की टीम द्वारा उठाव हेतु रखा गया।

Hour for Nation टीम के सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि साफ किए गए सड़क डिवाइडर पर फूलदार पौधों का रोपण कराया जाए, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़े और स्वच्छता का स्थायी प्रभाव बना रहे।

टीम के सदस्यों ने कहा कि यह अभियान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का एक प्रयास है और आगे भी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

— कुछ समय राष्ट्र के नाम।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!