Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

टीम “आवर फॉर नेशन” का सफाई अभियान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आज प्रातः टीम आवर फॉर नेशन द्वारा व्यास पार्क, जसोलाई में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों का भी उत्साहपूर्ण सहयोग मिला, जिससे माहौल बेहद ऊर्जावान और प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध प्रेस फोटो जर्नलिस्ट श्री नौशाद अली जी, जो लंबे समय से टीम की गतिविधियों को कवर करते आ रहे थे, ने औपचारिक रूप से आवर फॉर नेशन टीम की सदस्यता ग्रहण की। यह टीम के लिए गर्व का क्षण रहा।

टीम प्रमुख सीए सुधीश शर्मा ने आज के अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री बसंत की सराहना करते हुए विशेष आभार व्यक्त किया।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने टीम के लिए नाश्ते की व्यवस्था की, किंतु टीम सदस्यों ने विनम्र अनुरोध किया कि इस प्रकार की सेवा से बचा जाए क्योंकि आवर फॉर नेशन टीम की मूल भावना केवल स्वच्छता सेवा है, न कि सुविधा लेना।

इसके साथ ही बीकानेर सेवा योजना टीम भी श्री राजकुमार व्यास के नेतृत्व में इस सफाई अभियान से जुड़ी। टीम ने संकल्प लिया कि यह पार्क अगले 3-4 रविवारों में पूर्ण रूप से स्वच्छ कर दिया जाएगा। यहाँ प्रतिदिन अनेक लोग मॉर्निंग वॉक और खेल के लिए आते हैं, इसलिए इसे हर हाल में साफ रखना टीम का लक्ष्य है।

आज की गतिविधि में टीम ने वॉक ट्रैक पर गिरे एक सूखे पेड़ के हिस्से को हटाया तथा स्थानीय लोगों द्वारा एकत्रित कचरे को भी साफ किया।

अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सदस्य थे –
सीए सुधीश शर्मा, सुशील यादव, बसंत, डॉ. विशाल मलिक, मोह. हसन, शनिला ख़ान, वंदना शर्मा, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, सुरभि शर्मा, डॉ. फ़ारूक, सीए वसीम रज़ा, मानक व्यास, भवानी सिंह राजपुरोहित, राकेश गुज़र, राजकुमार व्यास, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, योगेश बिस्सा, के.सी. ओझा, राधाश्री पुरोहित, जुगल ओझा, छोटूलाल चूरा, गिरिराज हर्ष, सिद्धार्थ व्यास, हरिकिशन चांडक, डॉ. नंद किशोर पुरोहित।

टीम आवर फॉर नेशन ने संदेश दिया कि यदि हर नागरिक सप्ताह में केवल एक घंटा भी राष्ट्र सेवा और स्वच्छता को दे तो हमारा शहर और देश स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!