रंग निर्देशक सुधेश व्यास का सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जाना चाहिए: राजेन्द्र जोशी

~~~
बीकानेर/ साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में रंग निर्देशक सुधेश व्यास का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ,कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। समारोह की अध्यक्षता व्यंग्यकार-संपादक डॉ.अजय जोशी ने की तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार रहे।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि युवा रंग निर्देशक सुधेश व्यास को उनकी बेहतरीन सेवाओं और बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए यह सम्मान उनके लिए एक सच्ची पहचान है।
उन्होंने कहा कि सुधेश व्यास ने अनेक नाटको में बतौर एक्टर एवं पचास से अधिक नाटको का निर्देशन के साथ एक प्रतिष्ठित रंगकर्मी और रंग निर्देशक हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में रंगकर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी रंगकर्म के प्रति प्रतिबद्धता और जुनून ने उन्हें इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ.अजय जोशी ने कहा कि बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश व्यास की भूमिका को विशेष रूप से सराहा जाना चाहिए। उन्होंने इस फेस्टिवल को एक सफल आयोजन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस फेस्टिवल को एक यादगार आयोजन बनाया है।
विशिष्‍ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि उनकी उपलब्धियों पर गर्व करना और उनके योगदान को सम्मानित करना हमारे लिए एक सम्मान की बात है।
सुधेश व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवा कवि-आलोचक शंशाक शेखर जोशी ने कहा कि सैकड़ो हिन्दी -राजस्थानी और नुक्कड नाटको का प्रर्दशन के साथ ही महत्वपूर्ण नाटको का मंचन किया हैं, जोशी ने कहा कि रंग निर्देशक सुधेश व्यास को अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है।
अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में सुधेश व्यास ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने हमेशा रंगकर्म को एक मिशन के रूप में देखा है, और यह सम्मान मुझे और अधिक प्रेरित करता है कि मैं अपने काम को और भी बेहतर बनाऊं।”
अतिथियों ने सुधेश व्यास को शाल,श्रीफल अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन समीक्षक रूपेश ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!