GENERAL NEWS

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम जारी..

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 16 फरवरी। शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय के नियंत्रणाधीन प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जनवरी से 3 फरवरी तक किया गया था। इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं द्वारा सोमवार को जारी किया गया। इस परीक्षा में 370 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें से 305 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं तथा 65 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण रहा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम स्वयं की लॉगिन आई.डी. से डी.एल.एड. एक्जाम पोर्टल पर ऑन लाईन देख सकते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!