संभाग स्तरीय ‘मरू बीकाणा वन मेला-2026’ 27 फरवरी को ग्रामीण हाट में…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। वन विभाग बीकानेर के तत्वावधान में संभाग स्तरीय ‘मरू बीकाणा वन मेला-2026’ का आयोजन 27 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य मरू क्षेत्र की वन संपदा, पारंपरिक ज्ञान और वन आधारित आजीविका को सशक्त मंच प्रदान करना तथा आमजन में पर्यावरण व वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उप वन संरक्षक अहमद हारून कादरी ने बताया कि राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस मेले में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों से करीब 15 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें खेजड़ी, रोहीड़ा, शीशम सहित मरुस्थलीय वनस्पतियों के प्रचार-प्रसार, वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों तथा वन उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उदय शंकर होंगे, जबकि अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय मुख्य वन संरक्षक हनुमानाराम और पुलिस अधीक्षक गोविंद सागर उपस्थित रहेंगे।

मेले के माध्यम से वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों, स्वयं सहायता समूहों और आजीविका समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!