संभागीय आयुक्त बीकानेर ने रिलीज किया भारत का पहला क्षेत्रीय स्वतंत्र ए–आई म्यूजिक-फिल्म का ट्रेलर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।राजस्थानी भाषा और संस्कृति की महक को अपने गीतों द्वारा चारों ओर फैलने वाले बीकानेर के उभरते युवा कलाकार और बीकानेर रा बन्ना नाम से लोकप्रिय मुदित पारीक का दूसरा राजस्थानी गीत “खुड़को…थारे नाम रो” का ट्रेलर आज बीकानेर के माननीय संभागीय आयुक्त श्रीमान विश्राम जी मीणा द्वारा रिलीज किया गया। गीतकार मुदित पारीक ने बताया कि उनके द्वारा प्रस्तुत यह राजस्थानी गीत भारतीय क्षेत्रीय संगीत एवं फिल्म इंडस्ट्री का प्रथम स्वतंत्र ए–आई द्वारा निर्मित है जिसे फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मुदित पारीक का यह राजस्थानी गीत 12 फरवरी को रिलीज होगा। माननीय संभागीय आयुक्त महोदय ने ट्रेलर की भरपूर प्रशंसा की एवं गीतकार के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Categories:
error: Content is protected !!