शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ अश्विनी नागपाल हुए सम्मानित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह श्रीगंगानगर में हुआ आयोजित

श्रीगंगानगर। जिले के शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों के सम्मान हेतु जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में अश्विनी नागपाल निवासी श्रीगंगानगर, को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च हॉल (तुलसी धाम मंडी), श्रीगंगानगर में किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित किया गया।
डॉ अश्विनी नागपाल ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों को संसाधनों की उपलब्धता, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा छात्र हित में निरंतर सहयोग प्रदान किया है। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें भामाशाह सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायता करते हैं।

इस अवसर पर जिले भर के चयनित भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी विकासखंडों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

भामाशाह सम्मान न केवल योगदानकर्ता व्यक्तियों के प्रयासों को मान्यता देने का एक मंच है, बल्कि यह समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देता है कि वे शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

Categories:
error: Content is protected !!