राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से डॉ.गुप्ता का सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर| समाजसेवी व शिक्षिका डॉ. अर्पिता गुप्ता को लखनऊ उत्तर प्रदेश की नीति आयोग के तत्वाधान में विजन वैलनेस संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया|
संस्थान के संस्थापक व डायरेक्टर शिवम मिश्रा ने बताया की राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करना है|डॉ.गुप्ता का चयन पिछले कई वर्षों से कच्ची बस्ती व झुग्गी झोपड़ियां के बच्चों को दी जाने वाली नि:शुल्क कोचिंग व निजी स्तर पर संचालित गुरुकुल पद्धति पर आधारित चैरिटेबल विद्यालय जिसमें शिक्षा के साथ संस्कृति व संस्कार का ज्ञान भी बच्चों को दिया जाता है, महामारी के समय पर 5000 से अधिक ऑनलाइन बच्चों को शिक्षित करना को देखकर किया गया है| साथ ही डॉ. गुप्ता द्वारा समय समय पर ज़रूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी दी जाती है क्युकि उनका उद्देश्य कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे|
सह संस्थापक काजल यदुवंशी ने कहा डॉ गुप्ता का व्यक्तित्व सच में प्रेरणादाई है| डॉ. गुप्ता का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के इर्द-गिर्द नहीं घूमनी चाहिए बल्कि इसमें व्यक्तिगत कौशल और क्षमताओं की वृद्धि भी शामिल होनी चाहिए, ताकि युवाओं को करियर के साथ जीवन को भी एक आकार मिले.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!