एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में नए सत्र की शुरुआत अनेक नवाचारों के साथ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में नए सत्र की शुरुआत के साथ इस बार प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक और वैज्ञानिक बनाया जाएगा। अकादमी के अध्यक्ष एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरणों के माध्यम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों की तकनीक और प्रदर्शन में सुधार हो सके।
उन्होंने बताया कि आधुनिक खेलों में केवल तकनीकी अभ्यास ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स साइंस की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अकादमी में खिलाड़ियों के लिए नियमित रूप से स्टूडेंट साइकोलॉजी, फिजियोथैरेपी और फिटनेस सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती, शारीरिक फिटनेस और प्रतियोगिताओं के दबाव को संभालने की बेहतर तैयारी करवाई जाएगी।
जोशी ने बताया कि अकादमी का नया सत्र 23 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। नए सत्र में इंडियन रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी के लिए नए खिलाड़ियों से आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बीकानेर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है।

Categories:
error: Content is protected !!