GENERAL NEWS

जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के वर्ष 2026–2030 के लिए चुनाव संपन्न..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के वर्ष 2026–2030 के लिए चुनाव दिनांक 1 मार्च 2026 को सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न कराई गई तथा निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित द्वारा परिणाम घोषित किए गए।

निर्वाचन परिणाम के अनुसार –
सीए सुधीश कुमार शर्मा अध्यक्ष,
श्री प्रदीप सिंह पंवार सचिव,
श्री मानक चन्द व्यास कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में –
महेश माथुर, नवल सिंह, तेजस्विनी व्यास एवं सुधा व्यास उपाध्यक्ष,
बाबूलाल चौहान, मधु खत्री, मोहम्मद हसन एवं ज्योत्सना व्यास संयुक्त सचिव,
शोभा पाण्डेय, सुनील सेन, शिवराज सिंह, संतोष नायक, उधवीर सिंह एवं अजय थोलिया कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन जिला खेल परिषद के पर्यवेक्षक श्री सुरेन्द्र हर्ष, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक श्री विजेन्द्र रंगा तथा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक श्री परमेश्वर प्रजापत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव श्री कान सिंह, भारतीय जिम्नास्टिक टीम के मुख्य कोच श्री मंगला, तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सिंह भाटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया के साक्षी बने। बीकानेर के लगभग सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस बार संघ की कार्यकारिणी में जिम्नास्टिक खेल से जुड़े सक्रिय खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देते हुए एक सशक्त टीम का गठन किया गया है, जिससे खेल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

साथ ही संघ द्वारा खेल के विकास एवं सुदृढ़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को संरक्षक मनोनीत किया गया

मुख्य संरक्षक (Chief Patron)
श्री आशीष अग्रवाल – प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं संचालक, मेसर्स भीखाराम चाँदमल
डॉ. पी.एस. वोहरा – प्रसिद्ध चिंतक, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, लेखक एवं CEO, STBA बीकानेर

संरक्षक (Patrons)
श्री करण गौरी – Integrity Financial Solutions
श्री नीरज गुप्ता – प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं Van Hussain, बीकानेर के संचालक
श्री जतिन सहल– युवा नेता एवं Milan Travels, बीकानेर के संचालक

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों ने बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के व्यापक विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह चुनाव एवं नई कार्यकारिणी का गठन बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!