समता नगर में चयनित मकानों पर ही अतिक्रमण कार्रवाई, निवासियों में रोष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।शहर के समता नगर क्षेत्र में शहरी सुधार न्यास (यूआईटी) द्वारा की गई अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। रविवार को हुई कार्यवाही के दौरान केवल दो मकानों—ए-96 और ए-102—पर तोड़फोड़ की गई, जबकि पूरे मोहल्ले में कई स्थानों पर समान परिस्थितियाँ मौजूद होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने चुनिंदा मकानों को ही निशाना बनाया, जिससे यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। कार्यवाही के दौरान छोटे-छोटे चौकी व ढांचों को भी तोड़ा गया, लेकिन अन्य अतिक्रमणों पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

लोगों का आरोप है कि तहसीलदार और यूआईटी अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान बदसलूकी व दुर्व्यवहार किया, जिससे मोहल्लेवासी आक्रोशित हैं। स्थानीय बाशिंदों ने मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाना ही है तो पूरे क्षेत्र में समान मानदंड अपनाए जाएँ, ताकि न्यायसंगत कार्रवाई हो सके।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जाँच नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे और उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!