मूक बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों के साथ बनाया गया फागोत्सव- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी फाग उत्सव बड़े धूमधाम के साथ सेवा कार्यकर मनाया गया। इस बार फागोत्सव का कार्यक्रम मुक बधिर वह मानसिक विमंदित बच्चों के साथ पवनपुरी सेवाश्रम में मनाया गया। बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई एवं गुलाल का तिलक लगाया गया। साथ ही बच्चों को हर्बल गुलाल और बिस्किट भेंट किए गए। कार्यक्रम में आश्रम के मनोज जी व अन्य कार्यकर्ता और संस्था के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, हिमांशु किराडू, अनिल स्वामी, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य उपस्थित रहे। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा होली के महत्व पर कहा गया कि “होली की सबसे ख़ास बात इसमें प्रयोग होने वाला रंग है। रंग न केवल हमारी आँखों को आकर्षित करते हैं बल्कि हमारी आत्मा और मन को भी लुभाते हैं, उसपर भी प्रभाव डालते हैं। होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व बहुत ही गहरा है। रंग हमारे जीवन के हरेक पहलुओं से जुड़ा है और हर रंग कई गहरे अर्थ को प्रदर्शित करता है। रंग हमसे इस कदर जुड़ा हुआ है कि हमारे शरीर के साथ चक्र जो ऊर्जा का स्रोत माने जाते हैं, उनमें भी सात रंग हैं और हमारे शरीर की आभामंडल में भी कई रंग हैं।” संस्था की प्रचार मंत्री उषा गुप्ता द्वारा कहा गया कि “होली को बड़ी प्रेम और शांति से मनाया जाना चाहिए। इसमें पक्के रंगों से बचे और हर्बल गुलाल व फूलों से ही होली खेले, जिससे कि पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक रहता है।”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!