प्रख्यात सामाजिक चिंतक डॉ. नरेश गोयल का अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 26 फरवरी। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर ग्रेटर के अध्यक्ष एवं प्रख्यात सामाजिक चिंतक डॉ. नरेश गोयल की सामाजिक सेवाओं के लिए होटल राजमहल में आयोजित अभिनंदन समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के संरक्षक जयचंद सुखानी रहे। इस अवसर पर डॉ. गोयल को उनके निरंतर सामाजिक कार्यों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समुदाय सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेन्द्र जोशी ने अपने उद्बोधन में डॉ. गोयल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं बीकानेर की सामाजिक चेतना को मजबूत करने वाली हैं। जोशी ने कहा कि डाॅ.गोयल जरूरतमंद लोगो की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है।
मुख्य अतिथि जयचंद सुखानी ने भी उनके प्रयासों को रेखांकित किया।डॉ. नरेश गोयल ने अभिनंदन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा उनके जीवन का अभिन्न अंग है और वे आगे भी इस दिशा में कार्यरत रहेंगे।
समारोह में डाॅ.हरमीत सिंह, डाॅ.पी.के.सरीन,बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल ने डाॅ.गोयल के सामाजिक सेवाकार्य की प्रसन्नता व्यक्त की । समारोह में एडवोकेट महेंद्र जैन ने डाॅ.गोयल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्ण चंद राखेचा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समारोह में पूनमचंद, राजेश गोयल, एडवोकेट ओम भादाणी,महावीर बैद ,ताराचंद गहलोत , डाॅ.पूजा मोहता, जितेन्द्र कुमार पासी, सुरेन्द्र सिंह बैद , अनिल भारद्वाज, महेश शर्मा सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!