जनसंपर्क कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले असंख्य देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का आह्वान किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, सूचना सहायक आनंद सिंह बिदावत सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित हुए विक्रम सिंह
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जनसंपर्क कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह मील का सम्मान किया गया। विक्रम सिंह को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित विभिन्न वीआईपी दौरों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने, प्रचार साहित्य वितरण प्रबंधन आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस पर जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई।

Categories:
error: Content is protected !!