गंगाशहर नागरिक परिषद द्वारा फरवरी 2026 माह में 115 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


गंगाशहर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में फरवरी माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये आॅपरेशन योग्य चयनित 115 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। आॅपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूरदराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, विनीत बोथरा आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 24) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च 2026 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

Categories:
error: Content is protected !!