GENERAL NEWS

गीत गाता चल: होली–ईद मिलन समारोह 23 मार्च को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अमन कला केंद्र की ओर से आगामी 23 मार्च को सांस्कृतिक सद्भावना का संदेश देने वाला विशेष कार्यक्रम “गीत गाता चल, ओ साथी गुनगुनाता चल” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक कलाकारों को याद करते हुए रंगारंग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक एम. रफीक कादरी ने बताया कि होली और ईद के अवसर पर आयोजित यह होली–ईद मिलन समारोह संगीत और आपसी भाईचारे का संदेश देगा। कार्यक्रम में कलाकार पुराने और लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन, रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा तथा रीतेश अरोड़ा (डायरेक्टर, कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम) करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीताराम गोठवाल, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. राकेश रावत, डॉ. दिनेश शर्मा, एम.आर. मुगल, मोहम्मद सदीक चौहान, पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे, समुद्र सिंह राठौड़, मास्टर अमीर, एम.आर. कुकरेजा, यशबंशी माथुर, परितोष झा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों और कला रसिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि होली और ईद के पावन अवसर पर संगीत के माध्यम से आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश समाज में फैलाया जा सके।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!