महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा महिलाओं के लिए एक भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमे महिलाओं ने आकर्षक राजस्थानी परिधानों में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह कार्यक्रम राजस्थान के परंपरागत त्यौहार को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया था
जिसमें शिव एवं गौरि के स्वरूप गवर तथा ईश्वर के रूप लिए महिलाओं को बुलाकर उनके भीतर ईश्वर के स्वरूप के प्रति विद्यमान आस्था के भावों को उजागर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा, सचिव मिथिला भूरा तथा कोषाध्यक्ष शांता भूरा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर पूजन से हुई, जिसमें महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ माता गणगौर की पूजा-अर्चना की तथा परंपरा अनुसार चांदी के उपहार अर्पित किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में श्रुति बोथरा ने प्रथम, उमा दुबे ने द्वितीय रितु गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिस गणगौर का खिताब योगिता नाहटा को प्रदान किया गया, जबकि मिस्टर ईशर – सरगम सुराणा चुनी गईं।

कार्यक्रम में सपना एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत नाटक ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की निर्णायक डॉ पदमा जोशी रहीं। पूरे कार्यक्रम का शानदार संचालन एंकर हनी माथुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गणगौर गेम्स, लकी ड्रा तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया और सैकड़ों आकर्षक उपहार वितरित किए गए।
उल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह आयोजन महिलाओं के लिए एक यादगार उत्सव बन गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!