SJPS में “हार्मोनी 2.0” ई–मैगज़ीन का भव्य लोकार्पण…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।श्री जैन पब्लिक स्कूल की ई–मैगज़ीन “हार्मोनी 2.0” का लोकार्पण मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयुक्त राज्य अधिकारी (STATE GST) के कर-कमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में किया गया। इस ई–मैगज़ीन में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा लिखी गई मौलिक रचनाओं का संकलन किया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, फ्रेंच सहित विभिन्न विषयों से संबंधित रचनात्मक लेख, कविताएँ एवं विचार सम्मिलित हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके माध्यम से ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर, सचिव सीए माणक जी कोचर, श्रीमती रूपश्री सिपानी तथा विद्यालय प्रबंधक श्री विश्वजीत गौड़ की उपस्थिति में “हार्मोनी 2.0” ई–मैगज़ीन का विधिवत लोकार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय ने
आधुनिक तकनीक के युग में ई–मैगज़ीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा संभव है, बल्कि रचनाओं को अधिक व्यापक स्तर तक पहुँचाना भी सरल और सुलभ हो गया है।अपने प्रेरणास्पद संबोधन से बताया कि शिक्षा वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है और उसे उन्नति के शिखर तक पहुँचा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

शाला अध्यक्ष विजय कुमार जी कोचर ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मौलिक रचनाएँ लिखने तथा पढ़ने-लिखने की आदत को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।ई–मैगज़ीन के लेखन व डिजाइन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों , विद्यार्थियों एवं सहभागियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया।

सचिव सीए माणक जी कोचर ने अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
SJPS के होनहार विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपने देखें तो वो जरूर साकार होते हैं ।यह विश्वास बनाए रखते हुए दृढ़ संकल्प के साथ सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को उत्साह, लगन और निरंतर अभ्यास के साथ अध्ययन करने तथा अपनी नवीन प्रतिभाओं को निखारकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका गुंजन शर्मा द्वारा किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!