राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में सामूहिक योग सत्र आयोजित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य अत्यंत सार्थक और सामयिक है । योग हमे संपूर्ण सृष्टि, प्रकृति और मानव जीवन के बीच के संबंध को समझने और संतुलन बनाने की प्रेरणा देता है ।
यह बात आज राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में आयोजित सामूहिक योग सत्र में योगाचार्य एव चिकित्सा अधिकारी डॉ वत्सला गुप्ता ने कही ।
योग भवन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के जाने माने वाले प्रतिष्ठित योगाचार्य श्री श्री रतन तंबोली ने प्रोटोकॉल अनुसार विभिन्न आसन प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया ।
योग कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनाथ नगर के संघ चालक श्री ब्रह्मदत्त आचार्य ने भगवान धन्वन्तरि जी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया ।
संस्था मंत्री श्री बनवारी लाल शर्मा ने कहा की योग भारत की प्राचीन अमूल्य विरासत है जिसे अपना कर हम ना केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं ।
कार्यक्रम में योग के साथ साथ योगाचार्य डॉ गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा दिलवाई ।
कार्यकर्म में योग प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति रही जिसमे बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद आचार्य व मुकेश जी,समाजसेवी पूनम चंद खत्री, भाजपा युवा नेता सांगीलाल गहलोत, एडवोकेट विनोद शर्मा, धीरज पंचारिया, कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्री मति सुशीला यादव, राजेन्द्र बड़गुजर, पॉलिटक्निक कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ संगीता सक्सेना आदि मौजूद रहे ।
इस अवसर पर केन्द्र परिसर में डॉ .बी.लाल क्लिनिकल लेबोरेटरी द्वारा निःशुल्क BP, blood शुगर आदि की जाँच खुशबू पंचारिया, एवं भूपेन्द्र सिंह ने करीब 50 से अधिक लोगों की कर स्वास्थ्य की जागरूकता की ।
संस्था कर्मचारियों ने सभी योगार्थियों को अंकुरित आहार दिया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!