आश्रम के बच्चों के साथ फूलों की होली…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का संदेश देती होली- डॉ. अर्पिता गुप्ता|

सुरक्षित और सकारात्मक रंगों के साथ मनाये होली – डॉ. अर्पिता गुप्ता |
बीकानेर |आर. एल. जी संस्थान द्वारा शिवबाड़ी रोड स्थित आनंद मार्ग चिल्ड्रन्स होम के बच्चों के साथ होली का कार्यक्रम रखा गया|
कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जरूरतमंदों के साथ त्योहार मनाने से सच्ची खुशी मिलती है |यह न केवल उनके जीवन में उत्साह भरता है बल्कि समाज में एकजुटता का संदेश भी देता है।
इसके बाद संस्थान की पदाधिकारियों और बच्चों ने आश्रम के बच्चों के साथ फूलों की होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ संवाद, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान और मिठाइयों, फल, स्टेशनरी का वितरण भी किया गया।संस्थान बालिका दिव्यांशी मोदी ने सब बच्चों को जूस वितरित किया |
प्रिया भार्गव व स्नेहा शर्मा ने कहा स्नेह और प्यार से भरा यह समय बच्चों के साथ हम सबके लिए भी यादगार अनुभव प्रदान करता है|
कार्यक्रम को सफल बनाने मे आनंद चित्तश्री,आनंद मधुद्योतना, कृष्णा मोदी,बिंदु तंवर,माधुरी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!