अश्व अनुसंधान केन्द्र ने 151 पौधे लगा कर मनाया वन महोत्सव…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

माँ के नाम लगाएं एक पर्यावरण प्रहरी : डॉ. मेहता

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर पर आज वन महोत्सव का आयोजन प्रभागाध्यक्ष डॉ. एस. सी. मेहता के नैतृत्व में केंद्र के हर्बल गार्डन परिसर में 151 पौधे लगा कर किया गया | इस अवसर उन्होंने कहा कि बीकानेर एवं समूचे रेगिस्तान के पर्यावरण को पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह पेड़ों ने बदला है वह बहुत ही सुखद अनुभूति देता है | उन्होंने पेड़ों को पर्यावरण का सतत प्रहरी बताते हुए कहा कि प्रधान मंत्री जी के आवाहन “एक पेड़ माँ के नाम” को हम “माँ के नाम लगाएं एक पर्यावरण प्रहरी” भी कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी | इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनिल पुनिया, निदेशक, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केंद्र, बीकानेर ने कहा कि पेड़ वास्तव में भगवान का ही एक रूप है | यह आपसे बिना कुछ मांगे एक ही जगह पर खड़े रह कर पूरे पुरे जगत की सेवा करता है, चाहे वह छाया हो, हवा हो, ऑक्सीजन हो, फूल हो, फल हो, ठंडक हो, या भूमि की उर्वरा शक्ति हो | यह सब कुछ इस तरह देता है जैसे भगवान पृथ्वी पर उपस्थित समस्त प्राणियों का ध्यान रखा कर सभी के लिए कुछ न कुछ देता है | इस दौरान उन्होंने केंद्र के अश्व संग्रहालय का अवलोकन भी किया एवं सभी को शुभकामनाएँ भी दी | कार्यक्रम में उष्ट्र अनुसन्धान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी श्री दिनेश मुंजाल ने भी सक्रियता से भाग लिया | अतिथियों का स्वागत डॉ रमेश देदर, डॉ राव, डॉ कुट्टी एवं डॉ जितेन्द्र सिंह ने किया | कार्यक्रम श्री नरेन्द्र चौहान, ओम प्रकाश एवं गोपाल ने आयोजित किया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही |

Categories:
error: Content is protected !!