श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन की बैठक में डाॅ. प्रेरणा नागपाल का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्रीगंगानगर। श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन की बैठक फाउंडेशन के कार्यालय में संस्थापिक रेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से डाॅ. प्रेरणा नागपाल का जिलाध्यक्ष एवं सीमा गर्ग का कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजाकर संस्थापिका रेणू अग्रवाल का आभार व्यक्त किया । ज्ञातव्य है कि डॉ प्रेरणा नागपाल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ अश्विनी नागपाल की धर्मपत्नी है।
श्रीमती रेणु अग्रवाल ने संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन श्रीगंगानगर द्वारा विभिन्न स्थानों पर सत्संग कर प्रेरणा देना, गायों की सेवा हेतु गायों के लिए चारा पानी की व्यवस्था करना पेड़ पौधे लगाना, जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करना आदि हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ प्रेरणा नागपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि फाउंडेशन द्वारा अपना पहला कार्यम 6 जुलाई को गणेशगढ़ में विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प के साथ किया जाएगा जिसके संबंध में आगामी बैठक में रूपरेखा तैयार कर समस्त सदस्यों को अवगत करवा दिया जाएगा। कोषध्यक्ष सीमा गर्ग ने श्री गंगानगर जिले के निवासियों को इस पावन कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में फाउंडेशन की संस्थापिका रेणु अग्रवाल , कमला वर्मा, सुनीता गलहोत्रा, प्रियंका आहुजा, कमला कुकड़, सुनीता अग्रवाल, अंजू अरोड़ा, निधि कामरा, सुनीता आचार्य, सुरेखा सिसोदिया, पूनम धींगड़ा शामिल रही।

Categories:
error: Content is protected !!