GENERAL NEWS

भारतीय नववर्ष समारोह समिति : सामाजिक संगठनों व संस्थाओं से धर्मयात्रा को भव्य बनाने का किया आह्वान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जन-जन को जुडऩा होगा, तभी भारतीय नववर्ष की भव्यता बढ़ेगी : गणेश बोथरा
बीकानेर। भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा 19 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा ने रविवार को विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के साथ मीटिंग आयोजित कर धर्मयात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कोई सामान्य तिथि नहीं है, इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था, चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हैं तथा घट स्थापना की जाती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस, महर्षि गौतम अवतरण दिवस, भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस, विक्रम संवत् सहित सभी संवतों का प्रारंभ, आर्य समाज स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थापक डॉ. हैडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है।
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन रानी बाजार में वरिष्ठ समाज गणों की बैठक आयोजित हुई जिसमें मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सोनी ट्रस्ट के सचिव लीलाधर बूटन ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज, नववर्ष समारोह समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, एडवोकेट शैलेश गुप्ता, भंवर पुरोहित, वेद व्यास, शिवकुमार सोनी, मांगीलाल कुकरा, सहसंयोजक प्रेमरत्न डांवर, मदन लावट सहित अनेक सामाजिक बंंधु उपस्थित रहे। संचालन लालचंद सोनी ने किया तथा हुकमाचंद कांटा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्पर्क अभियान के तहत गोगागेट स्थित माली समाज भवन में भी एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज, संघ चालक टेकचंद बरडिय़ा, श्याम सिंह हाड़ला, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार, ओमप्रकाश कच्छावा, रमेश भाटी, निर्मल गहलोत, मनोज सोलंकी, सांगीलाल गहलोत, प्रमोद गहलोत, शंभू गहलोत, अनूप गहलोत, नेमी गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, ओमप्रकाश भाटी, अंकित तंवर, मुकेश गहलोत, लक्की पंवार, सांवरलाल कच्छावा, दिनेश कच्छावा, जयराम गहलोत आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जैन महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, सहसंयोजक विजय कोचर तथा जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने धर्मयात्रा में संपूर्ण जैन समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयचंदलाल डागा, बसंत नौलखा, निर्मल धारीवाल, रवि रामपुरिया, चंपकमल सुराणा, इंद्रमल सुराणा, राजेंद्र लुनिया, हेमंत सिंगी आदि उपस्थित रहे।
नत्थूसर गेट स्थित सेवगों की बगेची में शाकद्वीपीय समाज के साथ मीटिंग आयोजित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव भोजक ने बताया कि मीटिंग नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास ने उपस्थितजनों से धर्मयात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कन्हैयालाल पांडे, बजरंग सेवग, बाबूलाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक, दयाशंकर शर्मा, रविन्द्र शर्मा, शिवचन्द भोजक, राजेश शर्मा, राधेश्याम सेवग, विनोद भोजक, जुगलकिशोर सेवग, एडवोकेट दिलीप सेवग, नीलेश शर्मा, नीरज शर्मा, श्रीकांत भोजक, मोहित सेवग, गणेशदास सेवग, बनवारीलाल पांडे, दाऊलाल सेवग, जैकी शर्मा, चंद्रकुमार भोजक, मनु सेवग आदि उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!