गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।नत्थानियों सराय क्षेत्र में पुरानी लाइनें होने से हादसा का खतरा बना हुआ था, साथ ही इस क्षेत्र में लोड भी काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए बीकेईएसएल ने इस क्षेत्र में आगामी गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए वहां टीम भेजी थी, जिससे लोगों को गर्मियों में निर्बाध विद्युत मिलती रहे। इस क्षेत्र में मीटर भी पुराने तकनीक के लगे हुए है जिन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार बदला गया है। सरकार ने तो यहां स्मार्ट मीटर लगाने को कहा लेकिन कम्पनी ने सामान्य इलेक्ट्रोनिक मीटर ही लगाए हैं। जोधपुर डिस्कॉम के नियमानुसार मीटरों को घरों के बाहर लगाया गया है। इसके अलावा वहां पुरानी लाइनों को हटाकर नई अधिक क्षमता की लाइनें बिछाई गई है। ट्रांसफारमर की क्षमता भी बढाई गई। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं की क्षतिग्रस्त सर्विस केबल को भी निःशुल्क बदला गया।

Categories:
error: Content is protected !!