NATIONAL NEWS

जया किशोरी जी को अणुव्रत पत्रिका व अणुविभा द्वारा पारित इको फ्रेंडली कैरी बैग भेंट डॉ. नीलम जैन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर व आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत अणुविभा की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन द्वारा अणुव्रत पत्रिका व विशेष इको-फ्रेंडली कैरी बैग भेंट किया गया।

इस अवसर पर जया किशोरी जी ने न केवल उस बैग पर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायी शुभकामना संदेश लिखा, बल्कि अपने हस्ताक्षर से इसे विशेष स्मृति बना दिया।

डॉ. नीलम जैन ने उन्हें अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के सतत पर्यावरणीय प्रयासों और जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अणुव्रत आंदोलन के प्रणेता आचार्य श्री तुलसी जी की पर्यावरण संबंधी दूरदर्शिता को भी रेखांकित किया। यह भेंट न केवल एक प्रतीकात्मक संदेश थी, बल्कि समाज में पर्यावरण चेतना को नई दिशा देने की प्रेरक पहल भी सिद्ध हुई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!