जूनागढ़ नगर गुरु गोविन्द सिंह बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। जूनागढ़ नगर की गुरु गोविन्द सिंह बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के बंधुओं और मातृशक्ति ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए और ऐतिहासिक व्यक्तित्व हाड़ी रानी के चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महंत योगी विलासनाथ जी ने समाज और सामूहिकता के विषय में आशीर्वचन दिए, महिला वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुलाटी ने परिवार के महत्व हमारी वेशभूषा, भाषा के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह उमेश जी व्यास ने संघ के शताब्दी वर्ष तक की यात्रा और पंच परिवर्तन के विषय में बताते हुए सभी से इन परिवर्तनों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान सभी से किया। कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वाले सभी बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!