GENERAL NEWS

खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने खेजड़ी संरक्षण के लिए विधानसभा में रखी मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


राजस्थान में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू हो : विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल

खेजड़ी कटाई की रोक को लेकर विधानसभा में पैरवी डॉ मेघवाल जबरदस्त पैरवी की

बीकानेर- खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने गुरूवार विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण के लिए बोलते हुए कहा सोलर_ राजस्थान का एक हब बन रहा है और बिजली का उत्पादन बढ़ रहा है। सोलर के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है यह बात सही है। खेजड़ी कटाई पर रोकने लगनी चाहिए इस बात से हम पूर्णतः सहमत हैं पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी से बातचीत हुई थी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम इसके लिए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लेकर आ रहे हैं। दूसरे राज्यों में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट किस तरह से बना है हम उसे बेहतर बना रहे हैं उसके लिए विधि विशेषज्ञों के द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। खेजड़ी राज्य वृक्ष के साथ-साथ देव वृक्ष भी है और खेजड़ी हमारे धर्म से भी जुड़ा हुआ है बिश्नोई समाज एवं साधु संत इस से आस्था रखते हैं। अमृता देवी बिश्नोई ने खेजड़ी गांव में 363 लोगों के साथ अपना बलिदान दिया था। यह उसे समय की बहुत बड़ी घटना थी। बीकानेर में भी पिछले 2 तारीख से राजस्थान ही नहीं बाहर से आकर लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं एवं कुछ लोग आमरण अनशन पर भी बैठे हैं। कुछ साधु संतों की तबीयत भी बिगड़ रही है इसलिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह करूंगा कि उनको जल्द से जल्द आस्वस्त किया जाए। सोलर कंपनियों को जल्द से जल्द पाबंद किया जाए ताकि खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई को रोका जा सके। ट्री प्रोटेक्शन एक्ट भी जल्दी से जल्दी लागू किया जाए। ताकि आने वाले समय में खेजड़ी कटाई पर कंपनियों को पाबंद किया जा सके। सोलर प्लांट लगने बहुत जरूरी है लेकिन पर्यावरण का संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है। राज्य वृक्ष खेजड़ी बचना चाहिए और पर्यावरण के लिए हमें काम करना चाहिए। ट्री प्रोटेक्शन एक्ट हम सभी की भावना है चाहे पार्टी कोई सी भी हो। जिनको जल्दी से जल्दी लागू किया जाए। खेजड़ी के जुर्माने को 100 रुपए से बढ़ाकर एक लाख किया जाए और सजा का प्रावधान किया जाए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!