नशा मुक्ति पर व्याख्यान एवं एक दिवसीय शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 9 अक्टूबर। नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस दौरान अनूपगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने विशेष व्याख्यान दिया।
उन्होंने नशे के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और समाज में अपनी पहचान प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए न केवल स्वयं नशा मुक्त रहें, साथ ही अपने परिवार, मित्र, समाज के लोगों को इस बुरी लत से बचाने में सहयोग प्रदान करें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे करने वाले व्यक्ति परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में कोई भूमिका नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगत पर ध्यान रखना चाहिए। गलत संगत उनका जीवन व्यर्थ कर सकती है। इसलिए नशे के प्रति सदैव जागरूक रहें।
प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यूनाइटेड नेशन एवं अनेक देशों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी रवीन्द्र शर्मा ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
इस पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी, सुनीता बिश्नोई, अंजू सांगवान, हिमांशु कांडपाल, नशा मुक्ति केंद्र की प्रेरक सुनीता बिश्नोई सहित अतिरिक्त विभिन्न संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!