जिंदा शहीद एम एस बिट्टा ने सिंथल के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में दिलाई देश सेवा की शपथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आतंकवाद के खिलाफ हमेशा मुखर रहने वाले और कई आतंकी हमलों से बाल-बाल बचे जिंदा शहीद के नाम से मशहूर ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा आज सिंथल स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडीज पहुंचे।
कॉलेज के निदेशक बाबूलाल मोहता और प्राचार्य डॉ. सरोज राठौड़ ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बिट्टा ने विद्यार्थियों को देश सेवा, एकता और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने कई बार मौत को करीब से देखा, लेकिन देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटे। उनके अनुभवों और प्रेरणादायक शब्दों को सुनकर उपस्थित विद्यार्थी और स्टाफ भावुक हो उठे।

भाषण में डॉ. सरोज राठौड़ ने कहा, एम एस बिट्टा जैसे व्यक्तित्व का हमारे कॉलेज आना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका जीवन युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साहस और देशप्रेम नहीं छोड़ना चाहिए। आज हमारे विद्यार्थियों ने न केवल एक सच्चे योद्धा से मुलाकात की, बल्कि यह भी सीखा कि अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर नागरिक की भूमिका अहम होती है।
कार्यक्रम में कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और विद्यार्थियों ने बिट्टा से कई सवाल पूछे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में उतारें और समाज में फैल रहे आतंकवाद, नशाखोरी व विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की बीएसटीसी प्राचार्य डॉ संतोष व्यास और इंटीग्रेटेड प्राचार्य डॉ रेणु शर्मा भी उपस्थित रहीं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!