महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र ने आचार्य श्री तुलसी कैंसर हॉस्पिटल में भेंट की विजिटर बैंचें व कूलर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र ने सेवा भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आचार्य श्री तुलसी कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, पीबीएम अस्पताल में 5 विजिटर बैंचेस एवं 2 कूलर भेंट किए। इसके साथ ही अस्पताल में उपचाररत 50 मरीजों को चाय और बिस्किट वितरित कर मानवीय संवेदनाओं को साकार रूप दिया गया।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीबीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. बी.सी. धीया, विभागाध्यक्ष डॉ. नीधि शर्मा, डॉ. संगीता जैन सहित चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा। महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की ओर से केंद्र अध्यक्ष वीरा मनीषा बोथरा डागा, सचिव वीरा मिथिला भूरा, रिजन सेक्रेटरी संतोष बांठिया, जॉन अध्यक्ष टोडरमल चोपड़ा, वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीरा चारू नाहटा, वीरा रेणु गुजरानी, नीलम दफ्तरी, सपना भूरा, सरिता दसानी, सरिता बोथरा, जया सेठिया, रजनी नाहटा, प्रियंका जैन, मंजू नौलखा सहित अनेक वीरा बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

केंद्र अध्यक्ष वीरा मनीषा बोथरा डागा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। अस्पताल में भेंट की गई बैंचें और कूलर मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं पीबीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. बी.सी. धीया ने महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग अस्पताल के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और अस्पताल प्रशासन को भी सेवा कार्यों को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का वातावरण देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनों को प्रेरित किया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!