महाजन में महेश नवमी समारोह आयोजित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राष्ट्रीय विकास में माहेश्वरी समाज का महत्वपूर्ण योगदान

महाजन में महेश नवमी समारोह आयोजित

शैक्षणिक प्रतिभाओं का सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

महाजन। माहेश्वरी समाज ने श्रीमद्भागवत गीता में उल्लेखित कर्मयोग को अपने जीवन का ध्येय बनाते हुए संस्कारों और संस्कृति को बचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। ये उद्गार व्यापार मंडल महाजन के अध्यक्ष शंकर लाल लखोटिया ने व्यक्त किए। वे बुधवार सायं श्री माहेश्वरी सभा महाजन की ओर से श्री राधा कृष्ण सेन मंदिर में आयोजित महेश नवमी समारोह में बोल रहे थे।
श्री माहेश्वरी सभा महाजन के अध्यक्ष रमेश कुमार राठी ने कहा कि माहेश्वरी बंधुओं को आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ राजनैतिक प्रशासनिक और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा। कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष डॉ मदन गोपाल लढ़ा ने समाज की दशा और दिशा के संबंध में विस्तार से चर्चा की और संस्कृति की श्रेष्ठ विरासत को बचाने के लिए मातृभाषा राजस्थानी के संरक्षण की जरूरत बताई।माहेश्वरी सभा के मंत्री जगदीश बिहाणी ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने सेवा को परम धर्म मानते हुए प्राणी मात्र के हित में यशस्वी कार्य संपादित किए हैं। सभा उपाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि राष्ट्रीय विकास में माहेश्वरी समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। माहेश्वरी सभा महाजन की ओर से दिनेश सोमानी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपी किशन राठी, शिव प्रकाश सोमानी, रेवंतमल झंवर ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वैभव बिहानी, मयंक राठी ने समाज के इतिहास और भविष्य पर प्रकाश डाला। संस्था के कोषाध्यक्ष सुशील लखोटिया ने सभा की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला और गत 3 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों के द्वारा भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समस्त समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से महेश वंदना करके भगवान शिव की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया। समारोह में बच्चों ने सुरुचिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिन पर उपस्थित लोगों ने खूब वाहवाही की। इस अवसर पर शंकर लाल लखोटिया और शिव प्रकाश सोमानी दंपति के वैवाहिक जीवन के पचास वर्ष पूर्ण होने पर माहेश्वरी सभा की ओर से प्रतीक चिन्ह से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।

इनको मिला शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान

अवनी लखोटिया, पूर्वा राठी, मयंक राठी, मौलिक लढ़ा, संकल्प लढा, साक्षी राठी, राघव लखोटिया, सावनी लखोटिया, नव्या लखोटिया

क्विज में पूछे गए रोचक सवाल

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा की ओर से श्रीमती सोनू लखोटिया के संयोजन में क्विज कंपटीशन और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी समाज से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विजेताओं को मौके पर ही गिफ्ट हैंपर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन संजय राठी के द्वारा किया गया।

ये रहे मौजूद

माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल बिहानी, बजरंग लाल लखोटिया, जय नारायण कोठारी, देवकिशन सोमानी, प्रभु दयाल झंवर, दिनेश राठी, प्रदीप लढ़ा आदि।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!