भाजपा कार्यालय में हुआ मन की बात का प्रसारण, पीएम मोदी ने छात्रों की सफलता से लेकर शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा का किया जिक्र..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। भाजपा मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के सान्निध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात का आयोजन वास्तव में एक समीक्षा और प्रेरणादायी कार्यक्रम है। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जमीनी स्तर के प्रेरणादायक प्रयासों को उजागर करने और विभिन्न विकासात्मक और सामाजिक कार्यों में नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के एक मंच के रूप में उभरा है। भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात में देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर भी बात की और कहा कि इससे देश में विज्ञान को लेकर युवा पीढ़ी में उत्सुकता जगी है। मन की बात के 124वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में एक बार फिर बात होगी देश की सफलताओं की, देशवासियों की उपलब्धि की। कार्यक्रम में पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिलामंत्री किशन चौधरी, सुमन कंवर शेखावत, सुनीता हटीला, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, कार्यालय सहप्रभारी रघुवीर प्रजापत, मुक्ताप्रसाद मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शिव पडि़हार, रामदयाल शर्मा, जेठमल नाहटा, शिवशंकर उपाध्याय, राजकुमार पडिहार, निशांत गौड़, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष हुलास भाटी, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्रवण प्रजापत, अर्जुन कड़वासरा, अशोक मारू, भवानी पाईवाल, पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, जयकिशन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!