GENERAL NEWS

एमजीएसयू के ऑडिटोरियम में 16 दिसम्बर 2025 को होगी भजन सम्राट अनूप जलोटा की संगीत संध्या..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं सेठ रामगोपाल गोवर्द्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट का नवाचार

बीकानेर, 10 दिसम्बर। सेवा एक कार्य नहीं, सेवा एक संस्कृति है। इसी ध्येय वाक्य को अपना लक्ष्य बनाकर मोहता परिवार बीकानेर ही नहीं अपितु देश दुनिया में अपने सेवा कार्यों के लिए सुविख्यात है। इस परिवार द्वारा बनाए गए मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मोहता धर्मशाला, मोहता रसायनशाला सहित तमाम संस्थाओं द्वारा पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ सेवा के अनगिनत कार्य पिछले लगभग सवा सौ साल से किए जा रहे हैं। स्वर्गीय श्री मोतीलाल मोहता द्वारा संस्कार में मिले सेवा भाव एवं सेवा कार्यों को उनके चारों पुत्रों श्री शिवदास, श्री जगन्नाथ, श्री लक्ष्मीचन्द एवं श्री गोवर्द्धन दास मोहता ने जारी रखा। मोहता परिवार ने बीकानेर में शिक्षा, चिकित्सा एवं समाज सेवा के अनेकानेक प्रेरक कार्य किए हैं। ये सेवा कार्य वर्तमान में भी मोहता परिवार द्वारा स्थापित – संचालित ट्रस्टों द्वारा अनवरत जारी हैं। सेवा कार्यों के साथ साथ नवाचारों के लिए अपनी पहचान बना चुके मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं सेठ रामगोपाल गोवर्द्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छोटी काशी बीकानेर के लिए एक विशिष्ट संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस संगीत संध्या में सुरों के जादूगर, पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह संगीत संध्या महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में 16 दिसम्बर 2025 को सायं 5 से 8 बजे तक आयोजित होगी। आयोजकों द्वारा जारी निशुल्क एन्ट्री पास द्वारा ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिलेगा। इस आयोजन में बीकानेर के सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, उधोग एवं चिकित्सा इत्यादि क्षेत्र सहित सभी प्रबुद्ध वर्ग को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफलतम बनाने में जुटी टीम ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में लगभग एक हजार दर्शकों को बैठने की व्यवस्था की जा रही है। टीम ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में विशिष्टताओं को समेटे हुए होगा। अनूप जलोटा जो कि भजन गायन के लिए प्रसिद्ध हैं और भजन सम्राट कहलाते हैं, अपनी सुमधुर वाणी में गजलों एवं गीतों की प्रस्तुतियां भी देंगे। साथ ही यह कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू होगा और नोनस्टोप संगीत संध्या के रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम परिसर को विशेष प्रकार से सजाया भी जाएगा। मोहता रसायनशाला के जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन) प्रमोद भट्ट, मैनेजर राजेंद्र गर्ग, फाईनेंसिएल मैनेजमेंट हैड सीए श्रीमती जया रामपुरिया,लीगल एडवाइजर करण सिंह शेखावत, सेल्स एण्ड मार्केटिंग मैनेजर मोहन पुरोहित एवं रिक्रूटमेंट मैनेजर विकास राठौड़ एवं सेठ राम गोपाल गोवर्द्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के योगेश पुरोहित इत्यादि ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!