एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में पहुंचे नरसी कुलरिया, खिलाड़ियों के सपनों से जुड़कर हुए भावुक..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आज का दिन एकलव्य तीरंदाजी अकादमी, बीकानेर के लिए खास रहा जब देश की सबसे बड़ी इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी नरसी गुर्प के मालिक और समाजसेवी नरसी कुलरिया अकादमी में पहुंचे। खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उनके सपनों और उनके संघर्षों की कहानियां सुनकर कुलरिया भावुक हो उठे। उन्होंने कहा,

“आज की युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रही है, और एकलव्य अकादमी के ये खिलाड़ी निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत की शान बनेंगे।”

कुलरिया ने खिलाड़ियों से उनके खेल और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। उन्होंने तीरंदाजी के उपकरणों की जानकारी लेते हुए तीर चलाकर तीरंदाजी का भी अनुभव लिया। इस दौरान उनके साथ तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने खेल की बारीकियों को साझा किया।

कुलरिया ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेल युवाओं में आत्मविश्वास, धैर्य और लक्ष्य साधने की क्षमता विकसित करते हैं, जो उनके जीवन को संवारने में मददगार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस अकादमी के साथ हमेशा जुड़े रहेंगे और खिलाड़ियों के सपनों को पूरा करने में हर संभव सहयोग देने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ी हर्षित स्वामी, मान्यता सुथार, जयंत धामू, युवराज कल्ला, चयन जोशी, राज व्यास, भंवरलाल व्यास, सुरेंद्र जोशी, शशांक शेखर जोशी इनके अलावा वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी मुक्ति संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ज्योति रंगा गिरिराज जोशी सहित तीरंदाजी प्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे। कुलरिया ने अकादमी कार्यालय का भी अवलोकन किया और बीकानेर में खेलों के बढ़ते वातावरण की सराहना की।

एकलव्य तीरंदाजी अकादमी बीकानेर परिवार ने नरसी कुलरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और विश्वास खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!