नितिन नबीन बने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकानेर देहात भाजपाइयों ने मिठाईयां बांटी पटाखें फोड़कर जश्न मनाया…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नितिन नबीन बने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकानेर देहात भाजपाइयों ने मिठाईयां बांटी पटाखें फोड़कर जश्न मनाया।

युवा को पूरे देश की कमान सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संदेश दिया है आने वाला समय युवाओं का है– बिहारीलाल विश्नोई

ये भाजपा संगठन की खूबसूरती है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को पहली पंक्ति में बिठाकर सम्मान दिया जाता है– श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा देहात पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया इस दौरान पार्टी कार्यालय “भारत माता की जय” और “नितिन नबीन जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा एक युवा को पूरे देश की कमान सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संदेश दिया है आने वाला समय युवाओं का है और राजनीति में काम करने वाले युवाओं के लिए अनेकों संभावनाएं है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा नितिन नबीन एक साधारण कार्यकता की तरह शुरुवात करते हुए आज दुनिया के सबसे बड़े संगठन के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है हम उनको बधाई और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है ये भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को पहली पंक्ति में बिठाकर सम्मान दिया जाता है मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज के इस कार्यक्रम में कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, अंशुमन सिंह भाटी, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, जिला संयोजक अशोक भाटी, सुरेंद्र स्वामी, महेंद्र ढाका, अशोक मारू, भवानी पालीवाल, जय नारायण उपाध्याय, विजयपाल कुकणा, नेमगिरी गुंसाई उपस्थिति रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!